रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग अमोड़ी के पास आया मलवा एनएच बंद।
Laxman Singh Bisht
Sun, May 31, 2026
टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी के पास आया मलवा एनएच बंद।

सैकड़ो वाहन व यात्री फसे। राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के प्रयास जारी।

चंपावत जिले में रविवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चंपावत के अमोड़ी में मलबा आने से बंद हो गया है ।धोन मे भी मलवा आने की सूचना है।जिस कारण सैकड़ो वाहन व यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंस गए है। सड़क बंद होने से भारी बारिश में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही एनएच के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं ।पर मूसलाधार बारिश के चलते सड़क खोलने में काफी दिक्कतें हो रही है। जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सड़क खुलने की सूचना आ रही है।