Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 29 मई को स्टेशन बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

बाजपुर:ऊपर असली नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ़ इंडिया के नकली नोट दो शातिर गिरफ्तार

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून: कैबिनेट बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

देहरादून: कैबिनेट बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और कुल 5 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें अल्पसंख्यक आयोग संशोधन, पूर्व सैनिकों को आरक्षण, भाषा संस्थान संशोधन, निजी विश्वविद्यालय और जुए पर रोक से जुड़ा प्रस्ताव शामिल है।कैबिनेट ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक 2026 को मंजूरी दी है। इसका मकसद राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर प्रतिनिधित्व देना है, ताकि उनके सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके।बैठक में पूर्व सैनिकों को राज्य की सेवाओं में आरक्षण से जुड़े संशोधन को भी मंजूरी मिली। इसके तहत 1993 के कानून में बदलाव कर पूर्व सैनिकों को आरक्षण का लाभ देने के प्रावधान को और मजबूत किया गया है।इसके अलावा उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक 2026 को भी मंजूरी दी गई। इससे राज्य की भाषाओं और साहित्य को बढ़ावा देने से जुड़े कामों को और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।कैबिनेट ने उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 को भी हरी झंडी दी। इसके तहत नैनीताल में माउंट वैली यूनिवर्सिटी और देहरादून में तुलाज यूनिवर्सिटी और शिवालिक यूनिवर्सिटी स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है।साथ ही उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2026 को भी मंजूरी दी गई। इस कानून के तहत राज्य में जुआ, सट्टेबाजी और अवैध द्यूत घरों पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विधानसभा के बजट सत्र से पहले कैबिनेट की एक और बैठक हो सकती है, जिसमें कुछ और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

जरूरी खबरें