Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

आज गुरुवार शाम को हुई भारी ओला वृष्टि से लोहाघाट के गंगनोला क्षेत्र की फसलो ,सब्जियां व पेड़ों में लगे फल पूरी तरह से नष्ट हो गए है। किसान चंद्र दत्त जोशी ने बताया ओलावृष्टि से गंगनौला क्षेत्र के किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है तथा पेड़ों में लगे फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया लगभग आधे घंटे से भी अधिक हुई ओला बष्टि ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया हैं जिस कारण किसान काफी मायूस है उन्होंने बताया किसानो की पूरी मेहनत बर्बाद हो चुकी है उन्होंने कहा एक तो जंगली जानवरों की मार ऊपर से ओलों का प्रहार किसानों पर भारी साबित हो रहा है।कहा किसानों की आजीविका कृषि कार्य से ही चलती है। चंद्र दत्त जोशी, गंगादत्त जोशी व अन्य किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र का मौका मुवायना कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जरूरी खबरें