Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: देहरादून:2 दिसंबर से नगर निगमो की जिम्मेदारी डीएम व अन्य निकायों की जिम्मेदारी संभालेंगे एसडीएम 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 20, 2023
2 दिसंबर से नगर निगमो की जिम्मेदारी डीएम व अन्य निकायों की जिम्मेदारी संभालेंगे एसडीएम उत्तराखंड में दो दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे। प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। मालूम हो एक दिसंबर को निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है निकाय चुनाव ना कराने पर सरकार इनमें प्रशासक तैनात कर देगी। प्रदेश में करीब 84 नगर निकाय के बोर्ड का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो जाएगा इस बार चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी एक दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है। वही शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि राज्य में निकाय चुनाव सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद होंगे इसके लिए अभी मतदाता सूची बनाने और निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने का सर्वे चल रहा हे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें