Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून: पनेशिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग,एक महिला की मौत 3 पुलिस कर्मी झुलसे अस्पताल सीज

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

देहरादून: पनेशिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग,एक महिला की मौत 3 पुलिस कर्मी झुलसे अस्पताल सीज

पुलिस व फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर बचाई मरीजों की जान।

आज 20 मई की सुबह देहरादून के एक निजी अस्पताल पनेशिया में अचानक एसी ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई ।घटना से राजधानी देहरादून में पुलिस प्रशासन व अस्पताल में अफरातफरी मच गई घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि एक महिला मरीज की मौत हो गयी है । पूरी घटना के सम्बन्ध में एडीएम प्रशासन के 0के 0मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और भर्ती सभी मरीजो को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गयी है जिसकी उम्र 60 से अधिक है ।

जबकि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 3 पुलिस कर्मी भी झुलस गये और एक न्यू बॉर्न बेबी भी एडमिट है अस्पताल को सीज कर मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए गए है ।जहां एक महिला वीरमति की मौत हो गई रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन पुलिस कर्मी भी झुलस गए हैं।

उत्तराखंड पुलिस जवानों का साहसिक रेस्क्यू, अपनी जान पर खेलकर बचाई मरीजों की जान

आज देहरादून के पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, जहरीले धुएं व दमघोंटू गैस की परवाह किए बिना देहरादून पुलिस व फायर सर्विस टीम ने तुरंत खिड़कियां-दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू अभियान चलाया और 10 गंभीर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।जान जोखिम में डालकर मोर्चा संभालने के कारण बचाव कार्य में लगे 03 पुलिसकर्मी (ASI नरेंद्र कुमार, कानि० बृजमोहन रावत व कानि० बृजमोहन कनवासी) ऑक्सीजन की कमी से अस्वस्थ हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 10 घायल मरीजों का भी उपचार जारी है।

जरूरी खबरें