Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: देहारादून: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आवास कूच करने के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुड़वाए सर के बाल

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 21, 2023
प्रदेश के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आवाहन पर पूरे प्रदेश से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंची अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने व वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कुच करने के दौरान महिलाओं ने अपने सर के बाल मुड़वाते हुए सरकार से अंकिता भंडारी के हत्यारे को फांसी की सजा व वीआईपी का नाम उजागर करने तथा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा क्या मुख्यमंत्री इतने संवेदनहीन हो गए हैं की प्रदेश की बहन बेटियों को न्याय तक नहीं दिला पा रहे हैं महिलाओं ने कहा अगर आरोपी भाजपा नेता का बेटा ना होकर आम व्यक्ति होता तो अभी तक तक सरकार ने उसके घर पर डोजर चलवा दिया होता तथा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा होता सरकार आरोपियों को बचाने का कार्य कर रही है लेकिन कांग्रेस अंकिता को न्याय दिला कर रहेगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें