Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की उठी मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 28, 2023
चंपावत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की उठी मांग पासपोर्ट बनाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है जिले वासियों को चंपावत जिले में रहने वाले छात्रों व लोगों को अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है जिस कारण लोगों का काफी समय व पैसे की बर्बादी होती है जिले के लोगों की समस्या को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने सरकार से चंपावत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग करी है बोहरा ने कहा जिले के कई छात्र हायर एजुकेशन व जॉब करने के लिए आजकल काफी ज्यादा संख्या में बाहर देश जाते हैं इसके अलावा कई अन्य लोग विदेश यात्रा के लिए जाते हैं जिसके लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है बोहरा ने कहा जिले के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर देहरादून ,हल्द्वानी व अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ती जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा उनके समय व पैसों की बर्बादी अलग से होती है बोहरा ने सरकार से चंपावत जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग करी है ताकि लोग सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने से बच सकें

विज्ञापन

जरूरी खबरें