Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट :सीमांत रोशाल मटियानी बदहाल सड़क मैं डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 19, 2023
सीमांत रोशाल मटियानी बदहाल सड़क मैं डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की बरसों से बदहाल पड़ी सीमावर्ती रोसाल मटियानी सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को मटियानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह के नेतृत्व में सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह व भारतीय किसान यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया पिछले कई वर्षों से सीमांत सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं कई जगह सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी है इस बदहाल सड़क में ग्रामीण रोज जान हथेली में रखकर यात्रा करने को मजबूर है पर सुनने वाला कोई नहीं है उन्होंने कहा कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क में डामरीकरण की मांग करी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है तथा तहसील दिवस में भी इस बार इस मांग को डीएम चंपावत के सामने रखा गया है क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह व पांडे ने कहा सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है यात्रा करने के दौरान यात्रियों को हर वक्त दुर्घटना का भय सताता रहता है इसके अलावा बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने-जाने में कई दिक्कतें होती हैं उन्होंने कहा संबंधित विभाग सुनने तक को तैयार नहीं है सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ भेदभाव किया जा रहा है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सोए पड़े हैं वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और इसका असर 2024 लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है प्रदर्शन करने में नवीन सामंत, वीरेंद्र सामंत, बहादुर बोरा ,हिम्मत राम ,केदार राम ,राहुल ,विक्रम दीवान राम आदि ग्रामीण शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें