Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 28 मई को खड़ी बाजार में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : धारचूला:मांगती हादसे में मृतक के परिजनों का हंगामा, मुआवजे को लेकर तीखी बहस

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

मांगती हादसे में मृतक के परिजनों का हंगामा, मुआवजे को लेकर तीखी बहस

धारचूला। मांगती क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतक ऑपरेटर मनीष चुफाल के परिजनों ने गुरुवार को जोरदार हंगामा किया। परिजनों और सारथी कम्पनी के प्रबंधक के बीच मुआवजे को लेकर तीखी बहस भी हुई।गौरतलब है कि सारथी कम्पनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य के दौरान कल कार्यस्थल पर एक एक्सकैवेटर के ऊपर अचानक चट्टान दरक गई थी, जिसमें 32 वर्षीय ऑपरेटर मनीष चुफाल की दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।आज पोस्टमार्टम के दौरान धारचूला में करीब दो घंटे तक बवाल की स्थिति बनी रही। आरोप है कि कंपनी शुरू में मुआवजा देने से मुकर रही थी, जिससे आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया।काफी खींचतान और बहस के बाद अंततः कंपनी प्रबंधन ने 6 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ सकी।थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक मनीष चुफाल तल्ला जोहार, मुनस्यारी के निवासी थे और अपने पीछे माता-पिता व एक छोटे भाई को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, उनके विवाह की तैयारियां भी जल्द होने वाली थीं।स्थानीय दीपू चुफाल व अन्य लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि धारचूला क्षेत्र में इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं। निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें श्रमिकों की जान जा चुकी है।लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्यों की सख्त निगरानी, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने और दोषी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं कंपनिया एक जान की किमत छ: लाख रूपये देती है वह भी बड़ी मुश्किल से।

जरूरी खबरें