Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।“काम ऐसा किया कि हर दिल में बना ली अलग पहचान”, भावभीनी विदाई में गूंजे सम्मान और सराहना के स्वर।

चम्पावत। जनपद के जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की के चमोली जनपद स्थानांतरण पर जिला सूचना कार्यालय में आज बुधवार को आयोजित विदाई समारोह भावुक पलों का साक्षी बना। पत्रकारों, सूचना विभाग कर्मियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल को यादगार बताया।जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली एवं महामंत्री गिरीश बिष्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने अपने शांत स्वभाव, कार्यकुशलता और सकारात्मक सोच से पत्रकारों व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।

वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने चम्पावत के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में जिले की कई सकारात्मक खबरों को नई पहचान मिली। पत्रकारों ने कहा कि नए पत्रकारों को भी उनके साथ कार्य करते हुए काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। सभी ने विश्वास जताया कि चमोली जनपद में भी वे अपनी कार्यशैली और अनुभव से नई मिसाल कायम करेंगे।दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ बृजेश पांडे ने अपनी प्रस्तुति में कहा

“नदी यहां आते-आते सूख जाती है,

उन्हें मालूम है कि पानी कहां ठहरा हुआ है।”

इन पंक्तियों ने समारोह को भावुक बना दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में धीरज कार्की ने सभी पत्रकारों एवं विभागीय कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चम्पावत में मिला सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग से ही वह अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सके। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि उनके स्थान पर आने वाले अधिकारी अनुज कुमार को भी इसी तरह सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, दिनेश पांडे, चंद्रशेखर जोशी, जीवन बिष्ट, पंकज पाठक, राजीव मुरारी, सुरेश गड़कोटी, दिनेश भट्ट, योगेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बसंत जोशी, जगदीश जोशी, कमल भंडारी सहित सूचना विभाग की कार्यालय अधीक्षक आशा गोस्वामी, पंकज आर्या, रजत रावत, गीता, खीमानंद जोशी, सुधीर कुमार, सुरेश पांडेय, गौरव जोशी, लक्ष्मण सिंह, भूपाल, महेश चौडाकोटी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्मचारी उन्हें प्रतिक चिन्ह भेंट किया।

जरूरी खबरें