Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत: किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का जिला जज कहकशा खान ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 11, 2023
किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का जिला जज ने किया शुभारंभ कलेक्ट्रेट रोड चम्पावत में नेहरू युवा केन्द्र, के पास किशोर न्याय बोर्ड के नए भवन का शुभारंभ शुक्रवार को जिला जज कहकशा खान द्वारा फीता काटकर किया। किशोर न्याय बोर्ड में 18 साल से कम उम्र अपचारी किशोरों से संबंधित मामले, प्रकरण सुने जाएंगे। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड, चम्पावत, हेमंत राणा तथा सदस्य गंगा जोशी, जगदीश अधिकारी है। इस अवसर पर सीनियर जज/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण शिवानी पसबोला, न्यायिक मजिस्ट्रेट जहां आरा, बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत, सीओ विपिन चंद्र पंत, उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट व अन्य अधिवक्तागण, राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, जिला प्रोबेसन अधिकारी, चम्पावत एवं किशोर न्याय बोर्ड, समाज कल्याण विभाग एवं न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें