Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:हरेला पर्व पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण, जिला जज ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने की करी अपील

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 17, 2023
उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत कहकशा खान के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर परिसर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौध लगाने एवं पौध को संरक्षित करने हेतु संदेश देने के साथ ही जिला जज द्वारा लोगों को इस सम्बंध में अपील की। इस अवसर पर जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत अरूण वोहरा, सीनियर जज शिवानी पसबोला समेत सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ जिला बार संघ के अधिवक्तागण व कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों माल्टा, सेब, तेजपात आदि के पौधों का रोपण किया गया और पौधों के उचित देखभाल हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये गए तथा सभी जनपद वासियों से अपील की कि सभी इस पर्व को विशेष मानते हुए कम से कम एक पौध अवश्य रोपित करें और उसका संरक्षण करें। जिला जज द्वारा हरेला पर्व की बधाई देते हुए उपस्थित लोगों तथा अन्य लोगों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में भी पौधारोपण करें तथा लगाए पौधों की उचित देखभाल करें।इस अवसर पर सीनियर सिविल जज चम्पावत श्री हेमन्त सिंह राणा के साथ-साथ जिला बार संघ के अध्यक्ष, रामसिंह विष्ट, जिला बार संघ के अधिवक्ता गण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें