Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:हरेला पर्व पर जिले में 50 हज़ार से 1लाख तक पौधों का किया जाएगा रोपण :डीएम चंपावत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 13, 2023
हरेला पर्व पर जिले में 50 हज़ार से 1लाख तक पौधों का किया जाएगा रोपण वन विभाग ने तैयारियां करी पूरी प्रदेश में 16 व 17 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व को लेकर चंपावत जिले में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर तैयारियां तेज हो गई है डीएम भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16-17 जुलाई को मनाए जाने वाले हरेला पर्व पर पूरे चंपावत जिले में बृहद रूप से पौधरोपण किया जाएगा डीएम भंडारी ने कहा इस बार वन विभाग व लोगों के सहयोग से जिले में 50हज़ार से लेकर 1लाख तक पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा साथ ही पौधों को बचाने के लिए तार बाढ़ भी किया जाएगा ताकि पौधे सुरक्षित रह सके वहीं डीएम भंडारी ने जिले के सभी नागरिकों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करी है ताकि हमारा जिला चंपावत और भी अधिक हरा भरा हो सके वहीं डीएम के आदेश के बाद वन विभाग हरेला पर्व को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर जुट गया है वहीं लोगों में भी हरेला पर्व को लेकर काफी जोश खरोश नजर आ रहा है  

विज्ञापन

जरूरी खबरें