Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत जिले के जर्जर विद्यालय भवनों की मानिटरिंग करने के मुख्य शिक्षा अधिकारी को डीएम ने आदेश किए जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 13, 2023
  मानसून के मद्देनजर व लगातार हो रही वर्षा के दौरान जनपद के संवेदनशील भवनों वाले विद्यालयों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुरक्षा/ छात्रों की सुरक्षा ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए हमे विशेष सावधानी बरतनी होगी, जिससे जन हानि जैसी अप्रिय घटना होने से रोका जा सकता हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को जनपद में जहां कहीं भी जीर्णशीर्ण व जर्जर स्थिति में विद्यालय भवन है उनमें सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दिन जायजा लेने हेतु प्रधानाचार्य से लगातार सम्पर्क में रह कर वार्ता करें साथ ही सम्भव हो सके तो स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान आपदा की दृष्टि से सब से संवेदनशील शिक्षण संस्थान होते हैं पुराने विद्यालय भवनों को नुकसान होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि जहां तक संभव हो सके जर्जर व टपक रही छतों की तत्कालिक मरम्मत कराई जाए तथा जहां संभव नहीं है वहां वर्षा के दौरान कक्षाओं का संचालन करने की वैकल्पिक व्यवस्था व भवनों की अस्थाई मरम्मत करना सुनिश्चित सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी विद्यालय में खतरे की जद में पेड़ आए हैं तो उन्हें वन विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल हटाए जाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा बनी रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें