Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : दून:आयुष चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 18, 2026

आयुष चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला सम्मानित।

HIPPOCRATES MEMORIAL AWARD से सम्मानित।देहरादून में आज 18 जनवरी, रविवार को WELRED FOUNDATION, मेदिनीपुर, प० बंगाल द्वारा डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला को HIPPOCRATES MEMORIAL AWARD 2025 प्रदान किया गया है। जिसके डाइरेक्टर रासबिहारी कायेत और श्रावड़ी कायेत हैं।यह सम्मान प्रतिवर्ष आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आयुष चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है।डॉ० पसबोला आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं‌ ध्यान में उपाधि प्राप्त हैं तथा उनके द्वारा आयुष एवं आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। इसके साथ ही डॉ० पसबोला एक उत्कृष्ट एनसीडी रिवर्सल एक्सपर्ट भी हैं तथा उत्तराखंड राज्य के आयुष विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद कार्यरत हैं एवं उन्हें 22 वर्षों के चिकित्साभ्यास का अनुभव प्राप्त है।डॉ० पसबोला को इस उपलब्धि पर सभी परिजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।

जरूरी खबरें