Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भूतपूर्व सैनिक दिवस पर वीर नारियों हुई सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

भूतपूर्व सैनिक दिवस पर वीर नारियों हुई सम्मानितचंपावत जिला मुख्यालय के आर्मी कैंप में भूतपूर्व सैनिक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। बुधवार को त्रिशूल ब्रिगेड व जिला सैनिक कल्याण की ओर से भारत के पहले कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सेवानिवृत्त दिवस (भूतपूर्व सैनिक दिवस) को धूमधाम के साथ मनाया गया। भारतीय सशस्त्र बलों के पहले कमांडर-इन-चीफ 1953 में 14 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। तब से इस दिवस की भारतीय सेना की ओर से लगातार मनाया जा रहा है। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस राठौर ने सभी सैनिकों और वीर नारियों को उस समय भारतीय सेना के पहले चीफ एंड ऑफिसर की वीरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया और कश्मीर को भारत के हिस्से में रहने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। सभी पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे। जिसके बाद वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उमेद सिंह, भवानी दत्त जोशी, बी0डी जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें