Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बस्तियां के पास सड़क में पलटी बस 10 से 12 लोग घायल। प्रशासन मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 10, 2025

बस्तियां के पास सड़क में पलटी बस 10 से 12 लोग घायल। प्रशासन मौके पर।टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही 42 सीटर प्राइवेट बस आज शाम को बस्तियां से ऊपर मोड़ में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई ।बस में 23 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बस के सड़क में पलटते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी घायलों को बस से बाहर निकाल। सूचना मिलते ही एसडीएम टनकपुर व एआरटीओ सुरेंद्र कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान संचालित किया। दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है और चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

जरूरी खबरें