Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 23 मई को हथरंगिया में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 22, 2026

मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 23 मई को हथरंगिया में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

ऊर्जा निगम के द्वारा वर्तमान में लोहाघाट नगर में विद्युत मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया विभाग द्वारा विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा आज 23 मई को लोहाघाट के हथरंगिया क्षेत्र में विद्युत मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।जिस कारण आज 23 मई को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया इसके अलावा हथरंगिया के पीएमजीएसवाई ऑफिस के पास केवल शिफ्टिंग का कार्य होने के कारण सेरीगैर क्षेत्र में भी दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। इसके अलावा डाइट लोहाघाट के पास केवल शिफ्टिंग का कार्य चलने के कारण दोपहर 2:00 बजे से इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अभियंता बिष्ट बताया मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते रोस्टर के हिसाब से नगर में विद्युत कटौती की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

जरूरी खबरें