Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चमोली:कर्णप्रयाग में तलवार बाजी करने वाले चार निहंग सिख यात्री गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

कर्णप्रयाग में तलवार बाजी करने वाले चार निहंग सिख यात्री गिरफ्तार।

कल मंगलवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार मे तलवार से हमला करने के मामले मे पुलिस ने 4 निहंग सिख यात्रियों को गिरफ्तार किया है । मामले में पुलिस ने अदालत के निर्देश पर तीन निहंगो को जेल भेज दिया है। जबकि एक को पुलिस ने उपचार हेतु अपनी अभीरक्षा में रखा है। कल 16 जून को कर्णप्रयाग बाजार हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग सिख यात्रियों और व्यापारियों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। निहंग सिख यात्रियों द्वारा स्थानीय लोगों पर तलवारो से हमला कर दिया गया हमले मे 04 लोग घायल हो गए। हमले मे शामिल चारों आरोपियों आज गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया। न्यायालय के द्वारा तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि चौथे आरोपी का उपचार चल रहा है जिसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा है। मालूम हो कल हुई तलवारबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए थे जिनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 04 तलवारें एवं 02 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

जरूरी खबरें