Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

लोहाघाट:महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी व छात्र संघ ने महाविद्यालय में की तालाबंदी।

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पालिका कार्यालय के सामने मूत्रालय से पाट व पाइप गायब गंदगी का अंबार स्वच्छता के दावे हवा हवाई।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

लोहाघाट पालिका कार्यालय के सामने मूत्रालय से पाट व पाइप गायब गंदगी का अंबार स्वच्छता के दावे हवा हवाई। लोहाघाट नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक सामने मीना बाजार चौराहे में पालिका के द्वारा बनाए गए सार्वजनिक मूत्रालय के एक कंपार्टमेंट में ना तो पॉट लगा है। दूसरे कंपार्टमेंट में पॉट लगा है तो पाइप गायब है। मूत्रालय में गंदगी बनी हुई है। पालिका के द्वारा कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव तक नहीं किया गया है।जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा लोहाघाट पालिका स्वच्छता के दावे करती है पर ठीक पालिका कार्यालय के सामने बना सार्वजनिक मूत्रालय बदहाल पड़ा हुआ है। मूत्रालय से पॉट व पाइप गायब है, मूत्रालय में साफ सफाई नहीं की जा रही है ना दवा का छिड़काव किया जा रहा है ना ही मूत्रालय में पानी की कोई व्यवस्था है। लोगों ने कहा हथरंगिया चौराहे से लेकर स्टेशन बाजार के बीच मात्र यही एक सार्वजनिक मूत्रालय है ।जिसका उपयोग रोज सैकड़ो लोग करते हैं पर सुविधा न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से सार्वजनिक मूत्रालय में पाट व पाइप लगाने ,स्वच्छता करने तथा कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की है। लोगों ने कहा यह चिराग तले अंधेरे वाली बात हो रही है।

जरूरी खबरें