Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 28 मई को खड़ी बाजार में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कंपनी द्वारा इस मार्ग पर आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है।

(पीएमजीएसवाई सड़कों की समस सीमा बढ़ी )

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना - प्रथम चरण के अवशेष भुगतान के साथ ही दूसरे और तीसरे चरण के कार्यां को पूरा करने की समय सीमा भी मार्च 2027 तक विस्तारित कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड को सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार पिथौरागढ़- देहरादून के बीच नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इससे सीमांत के लोगों का देहरादून से सीधे सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

--

जरूरी खबरें