Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली रंग महोत्सव को लेकर पाटन पाटनी की महिलाओं की तैयारी जोरों पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 31, 2026

होली रंग महोत्सव को लेकर पाटन पाटनी की महिलाओं की तैयारी जोरों पर।

26 व 27 फरवरी को होगा लोहाघाट का प्रसिद्ध होली रंग महोत्सवचंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग को लेकर पाटन पाटनी ग्राम पंचायत की मां झूमाधूरी समूह की महिलाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आज शनिवार को पाटन पाटनी ग्राम पंचायत की महिलाओं ने समूह अध्यक्ष भारती महरा व उपाध्यक्ष लता खर्कवाल के नेतृत्व में लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में शानदार कुमाऊनी खड़ी होली का गायन किया। समूह अध्यक्ष भारती महरा ने बताया पहली बार पाटन पाटनी की महिलाओं की होली टीम लोहाघाट के रामलीला मैदान में होने जा रहे प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने जा रही हैं ।जिसके लिए महिलाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ।उन्होंने कहा टीम में ग्राम सभा की 60 महिलाएं हैं जिनमें काफी उत्साह है। उन्होंने कहा पाटन पाटनी की महिला टीम होली रंग महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करेंगी । कहा होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए युवा ग्राम प्रधान नीतू विश्वकर्मा का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। समस्त महिलाओं ने होली रंग महोत्सव में मंच प्रदान करने के लिए कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व सहयोग के लिए खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र सिंह रावत को धन्यवाद दिया।होली रंग महोत्सव के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने कहा 26 व 27 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मंच में होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की होलियारों की टीम प्रतिभाग करेंगी कहा महोत्सव का उद्देश्य अपनी धरोहर व संस्कृति को बचाकर रखना है उन्होंने कहा पाटन पाटनी की महिला होली टीम पहली बार होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने जा रही है। उन्होंने कहा महिलाओं के द्वारा काफी शानदार तैयारी रंग महोत्सव में चार-चार लगाने के लिए की जा रही है मेहता ने कहा होली रंग महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रण भेजा गया है। मालूम हो लोहाघाट का होली रंग महोत्सव पूरे देश व प्रदेश में प्रसिद्ध है ।जिसमें विभिन्न क्षेत्र की महिला व पुरुष होली टीमों के द्वारा एक से बढ़कर एक कुमाऊनी खड़ी होली का गायन किया जाता है। जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। लोगों को होली रंग महोत्सव का बेसब्री इंतजार रहता है।इस दौरान होली महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत, रेनू गढकोटी, दीप जोशी,नीमा सगटा ,हेमा सग्टा ,कविता गरकोटी ,मंजू महरा, चंद्रकला पाटनी ,सरिता भट्ट, पुष्पा गढ़कोटी ,रेखा बिष्ट, राधिका महर, माया कठेत,गीता पाटनी , हेमा ओली सहित समस्त महिलाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें