चंपावत: ब्रजनगर सुखीढाग में एनएच के द्वारा बनाई गई नालियां लोगों के लिए बनी मुसीबत लोगों के घरों व दुकानों में घुसा बरसात का पानी
Laxman Singh Bisht
Jul 08, 2023 01:17 am
0 views
08 Jul 2023
चंपावत जिले के बृजनगर सुखीढांग बाजार में एन एच द्वारा बरसाती पानी के निकास के बनी नालियों के ऊपर स्लेप डालकर पूरी तरह ढक देने से ऊपरी पहाड़ी का पानी सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ ग्रामीणों के घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। घटिया गुणवत्ता के कारण पानी के निकास के लिए बनाई गई नालियां जगह जगह लीक होने से बरसाती पानी रिसकर लोगों के घरों की दीवारों से पानी निकल रहा है जिससे मकानों के गिरने का खतरा बढ गया है। घरों की दीवारों का प्लास्टर और फर्श टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है।तीन वर्षों से ग्रामीण पानी की निकासी एवं लिकेज नाली को ठीक करने की मांग एनएच कर रहे हैं मगर एनएच के अधिकारियों के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है।
जिससे ग्रामीणों में एनएच के खिलाफ़ आक्रोश ब्याप्त है। इस मामले को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री शंकर दत्त जोशी ने क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर जाकर ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपा था।ज्ञापन में पार्वती देवी, शंकर जोशी,राधा बल्लभ , किशोर चद्र, हीरा बल्लभ, ईश्वर दत्त जोशी, सुनील दत्त, कैलाश चंद्र जोशी, गोविन्द जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं। जोशी ने बताया तीन दिन बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणो आक्रोशित हैं। आक्रोशित ग्रामीणोंं ने शीघ्र कार्यवाही न होने पर एनएच के धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर किसी ग्रामीण के भवन या दुकान को नुकसान पहुंचता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की होगी
विज्ञापन
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।