Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: बाराकोट:डोबाभागू में सूखे की मार मौन पालन में पड़ा असर किसानो की फसले हुई तबाह

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 7, 2024
डोबाभागू में सूखे की मार मौन पालन में पड़ा असर किसानो की फसले हुई तबाह चंपावत जिले में लंबे समय से बारिश न होने से जिले में सूखा पड़ गया है जिसका असर अब खेती किसानी में दिखने लगा है वहीं बाराकोट ब्लॉक् के डोबाभागू के युवा किसान सुंदर राम, उमेश तिवारी, प्रेम राम ,शंकर राम ,जोगाराम ,मोहित कुमार ने बताया पूरा क्षेत्र सूखे की चपेट में आ गया है बरसात न होने से उनके द्वारा लगाए गए कद्दू ,शिमला मिर्च, बैगन व ककड़ी आदि की खेती पूरी तरह सूखने के कगार में पहुंच चुकी है तथा गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है वहीं आधुनिक मौन पालन कर आजीविका चला रहे युवा मनोज कुमार ने बताया बरसात न होने से जमीन पूरी तरह सूख गई है जिस कारण प्राकृतिक वनस्पति में फूल बहुत कम मात्रा में खिल रहे हैं जिसके चलते मधुमक्खियां को बहुत कम मात्रा में मकरंद व पराग मिल पा रहा है जिस कारण शहद उत्पादन में काफी ज्यादा कमी आ गई है सूखे के कारण किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से गांव में पानी की समस्या दूर करने के साथ-साथ सिंचाई प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग करी है ताकि फसलों को बचाया जा सके मालूम हो लंबे समय से बारिश न होने से पूरा क्षेत्र सूखे की चपेट में आ चुका है और किसान अपनी सूख चुकी फसलों को देख रहे हैं तथा बारिश की बाट जो रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें