Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।

हरिद्वार:पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड की युवती को किया गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शीतल ठाकुर बनीं 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' डीएम ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 7, 2026

शीतल ठाकुर बनीं 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' डीएम ने किया सम्मानित"साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में चम्पावत के नाम एक और गौरवशाली उपलब्धि जुड़ गई है। नायर वैली एडवेंचर फेस्टिवल 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चम्पावत साहसिक पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट एसोसिएशन की शीतल ठाकुर ने 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' का खिताब अपने नाम किया है। 26 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित महोत्सव में शीतल ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। शीतल ठाकुर, जो जनपद चम्पावत की प्रथम पैराग्लाइडिंग महिला पायलट होने का गौरव भी रखती हैं, को उनकी इस उपलब्धि के लिए नायर वैली एडवेंचर फेस्टिवल 2026 में 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार, पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त चम्पावत साहसिक पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट एसोसिएशन के ही आशीष कोहली का चयन 'टेक्निकल जज कोर्स' के लिए किया गया है, यह गौरव की बात है कि शीतल ठाकुर और आशीष कोहली, दोनों ही आगामी मार्च 2026 में नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चम्पावत की इन दोनों विभूतियों का चयन राज्य स्तर पर जनपद की बढ़ती खेल प्रतिभाओं का प्रमाण है।शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट में इन दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। जिलाधिकारी ने शीतल ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि चम्पावत की पहली महिला पायलट के रूप में उनकी यह उपलब्धि अन्य बालिकाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि साहसिक खेलों में महिलाओं की यह भागीदारी महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत उदाहरण है और प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में यहाँ के युवाओं को पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं,ताकि चम्पावत वैश्विक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सके। उन्होंने आशीष कोहली को भी तकनीकी जज के रूप में चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि पोखरा (नेपाल) में होने वाले आयोजन में चम्पावत के इन युवाओं की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद की पहचान बनेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनपद में साहसिक पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।इस दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी, चम्पावत साहसिक पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति भंडारी, सचिव आशीष कोहली, (मार्गदर्शक) एवं भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी (Ex-IAF) अमित परमार सहित अन्य मौजद रहे।

जरूरी खबरें