Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट :सीमांत डुंगरालेटी क्षेत्र में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से पेयजल के लिए मचा हाहाकार, भीषण सूखे की चपेट में आया क्षेत्र, पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव से लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 25, 2023
  लोहाघाट ब्लॉक के दुरुस्त नेपाल सीमा से लगे डूंगरा लेटी क्षेत्र में जल संस्थान की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है डूंगरा लेटी क्षेत्र की पीएलवी उषा देवी ने बताया कि लगभग 2000 की आबादी वाले डुंगरा लेटी क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण भीषण गर्मी में क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है जनता 3 से 4 किलोमीटर दूर जाकर अपने व मवेशियों के लिए पेयजल ढोने को मजबूर है उन्होंने कहा पेयजल स्रोतों में भी घंटों इंतजार के बाद मुश्किल से पेयजल मिल पा रहा है उन्होंने कहा क्षेत्र के जल स्रोतों में भरपूर पानी है लेकिन योजना क्षतिग्रस्त होने से जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है तथा छेत्र में लंबे समय से बारिश ना होने के कारण क्षेत्र भीषण सूखे की चपेट में है उन्होंने बताया हालांकि योजना ग्राम पंचायत के हैंडओवर है लेकिन योजना इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि ग्राम पंचायत के द्वारा उसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है पीएलवी उषा देवी ने कहा हालांकि जल संस्थान के द्वारा क्षेत्र में टैंकरों के जरिए पानी बांटा जा रहा है लेकिन उसका लाभ सिर्फ सड़क क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को ही मिल पा रहे हैं उषा देवी ने कहा इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चंपावत को पत्र भेजा है तथा उनसे जल संस्थान को पेयजल योजना की मरम्मत करने के लिए निर्देशित करने की मांग करी है ताकि सीमांत क्षेत्र की जनता व उनके मवेशियों को पेयजल उपलब्ध हो सके उन्होंने बताया जल जीवन मिशन से गांव के लिए पेयजल योजना पास हुई है इसके टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन उसे बनने में अभी 2 वर्ष से अधिक का समय लग जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें