Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:भारी बारिश के चलते रेगरु में भवन हुआ ध्वस्त बाल बाल बचा परिवार

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 13, 2023
भारी बारिश के चलते भवन हुआ ध्वस्त बाल बाल बचा परिवार प्रशासन ने नुकसान का लिया जाएगा चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रेगरु ग्राम सभा के खकोड़ा तोक में भारी बारिश के चलते देर रात ग्रामीण पहलाद राम का मकान ध्वस्त हो गया मकान ध्वस्त होते समय प्रह्लाद राम अपनी पत्नी, बहू व तीन नाती पोते के साथ सोए हुए थे भवन ध्वस्त होने में प्रह्लाद राम का परिवार बाल-बाल बच गया किसी तरह प्रहलाद राम के परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई तथा पड़ोसियों के वहां शरण ली घटना का पता चलने पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह के द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा को घटना की सूचना दी गई राजस्व निरीक्षक द्वारा शनिवार को घटनास्थल का मौका मुवायना कर नुकसान का जायजा लिया गया तथा प्रहलाद राम के परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है राजस्व उप निरीक्षक मेहरा ने कहा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है वही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के द्वारा प्रहलाद राम के परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग करी गई है कुल मिलाकर एक भीषण हादसा होने से बाल बाल बच गया इस घटना से प्रहलाद राम का परिवार काफी सदमे में है मौके पर राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह माधो सिंह, लीला सिंह ,केदार सिंह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें