Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:ग्राम आमनी के तोक नैकना में पिछले 9 दिनों से विद्युत व्यवस्था बाधित जनता परेशान। विभाग नहीं ले रहा सज्ञान।

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में आज एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन। छात्रों से आगे आने की अपील।

दून: नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत व गलत काम करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी के प्रयासों से चम्पावत के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹4.70 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्व

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 20, 2025

सीएम धामी के प्रयासों से चम्पावत के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹4.70 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों एवं उनके द्वारा जनपद चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणा—“मल्लाडेश्वर, कान्तेश्वर, मानेश्वर, भागेश्वर, ताड़केश्वर, डिप्टेश्वर तथा झालीमाली मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा” के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उन्होंने बताया कि इस घोषणा के क्रियान्वयन हेतु कार्यदायी संस्था, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN), को कुल ₹470.60 लाख (चार करोड़ सत्तर लाख साठ हजार रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹217.03 लाख (दो करोड़ सत्रह लाख तीन हज़ार मात्र) की धनराशि व्यय किए जाने हेतु शासन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण हेतु — मल्लाडेश्वर मंदिर के लिए ₹25 लाख, भागेश्वर मंदिर के लिए ₹35 लाख, झालीमाली मंदिर के लिए ₹47.03 लाख, ताड़केश्वर मंदिर के लिए ₹36 लाख, मानेश्वर मंदिर में पर्यटन अवस्थापना विकास हेतु ₹35 लाख तथा डिप्टेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु ₹39 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व सतत प्रयासों से जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले इन मंदिरों का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किया जाएगा, जिससे चम्पावत की आध्यात्मिक एवं पर्यटन पहचान और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

जरूरी खबरें