Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:2027 में हारी हुई विधानसभा सीट पर भाजपा का फोकस। मंत्री टम्टा ने ली पदाधिकारियों ने ली बैठक ।

चंपावत:दयूरी-चलथी मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

सूचना

: लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के प्रयासों से नगर वासियों को मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल नवआगंतुक ईओ ने भरी हामी

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 4, 2024
लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के प्रयासों से नगर वासियों को मिलेगी परिवार रजिस्टर की नकल नवआगंतुक ईओ ने भरी हामी लोहाघाट नगर वासियों को लंबे समय से नगर पालिका के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दी जा रही थी जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लोग पालिका के दफ्तर के चक्कर पर चक्कर काट रहे थे लेकिन पालिका की पूर्व ईओ के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल लोगो को नहीं दी जा रही थी लोग इस शिकायत को लेकर निवृत्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के पास पहुंचे वर्मा के द्वारा लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए गए मामले को डीएम चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट के संज्ञान में डाला गया तथा नगर वासियों के साथ पालिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए आखिर वर्मा का प्रयास रंग लाया सोमवार को वर्मा के द्वारा लोहाघाट नगर पालिका के नवआगंतुक ईओ पूरन सिंह के सामने लोगों की समस्या को प्रमुखता से रखा गया जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल मुहैया कराने की हामी भर दी है जल्द लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल मिलने लगेगी वहीं नगर वासियों के द्वारा प्रमुख समस्या के समाधान करने के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया गया है वर्मा ने कहा वह जनता के साथ खड़े हैं

जरूरी खबरें