: लोहाघाट:सिंचाई विभाग के द्वारा कोली ढेक झील का पानी छोड़ने से नौका संचालन हुआ बंद कई नोकाये हुई क्षतिग्रस्त नोका संचालकों को लगी चपत,सिंचाई विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 10, 2023अचानक सिंचाई विभाग के द्वारा लोहाघाट की कोलीढेक झील का पानी छोड़ने से झील में नौकायन बंद हो गया है कई पर्यटक लौटे बेरंग
लोहाघाट मे सिंचाई विभाग की ओर से कोलीढेक झील का पानी अचानक छोड़ने पर नाव संचालकों को लाखों का नुकसान हो गया है। झील में नौका संचालन बंद होने से कई पर्यटक मायूस होकर लौटे। झील में रिपेयरिंग कार्य पूरा होने के बाद ही नौका संचालन शुरू होगा। सोमवार को नौका संचालन संघ के अध्यक्ष रोहित ढेक के नेतृत्व समस्त नाव संचालकों ने सिंचाई विभाग कार्यालय जाकर बगैर सूचना के झील का पानी छोड़ने पर गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा झील का अचानक पानी छोड़ने पर झील के पानी का स्तर नीचे आने से उनकी नाव कीचड़, पत्थर आदि में फंस गई और कई नावों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा 60-60 हजार रुपये की लागत के जार्मिंग गुब्बारे क्षतिग्रस्त हो गए है। वही नाव छतिग्रस्त होने से नाव संचालकों को करीब एक से डेढ लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
उन्होंने बताया कि किसी तरह से ऋण लेकर उन्होंने नौका का रोजगार शुरू किया था, लेकिन झील का पानी छोड़ने से नौका संचालन भी ठप हो गया है। जिस कारण दूर-दूर से आए कई पर्यटक वापस लौटे। उन्होंने कहा भविष्य में जब भी विभाग झील से पानी की निकासी आदि करे तो पूर्व में वह इसकी सूचना नौका संचालकों को दे, जिससे वह पहले से ही अपनी नौकाओं को सुरक्षित स्थानों पर रख ले। वहीं नौका संचालकों ने चेतावनी देते हुए कहा
अगर भविष्य में सिंचाई विभाग इस प्रकार की हरकतें करेगा तो सभी नोका संचालक सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन छोड़ देंगे उन्होंने सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त नौकाओं का मुआवजा देने की मांग भी करी वही सिंचाई विभाग के अभियंता अमित उप्रेती ने बताया कि लगातार बारिश होने से झील का जल स्तर काफी बढ गया था। जिस कारण झील के गेट खोलने पड़े। इसकी सूचना पूर्व में नौका संचालकों को दे दी गई थी।
उप्रेती ने बताया झील में गेट की मरम्मत करने के लिए रुड़की से टीम आ रही है। फिलहाल झील में नौका संचालन को रोक दिया गया है उपरेती ने बताया भविष्य में झील का पानी छोड़ने से पहले नौका संचालकों को सूचित किया जाएगा जल्द झील में नौकायन शुरू करवाया जाएगा उप्रेती ने कहा अभी झील का जलस्तर डेढ़ मीटर और नीचे जाएगा। नाराजगी जताने में दीपक फत्र्याल, मोहित ढेक, रितिक ढेक,लोहित खोलिया, सुनील ढेक, राहुल ढेक, अमित ढेक, निर्मल ढेक, कलीम खान, मनीष देव, प्रकाश ढेक, जीवन बोहरा, गिरीश ढेक, सतीश माहरा, रवि ढेक आदि मौजूद रहे।