Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: बाराकोट मे मकान की पहली मंजिल से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 1, 2023
बाराकोट मे मकान की पहली मंजिल से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत श्रीमती ईश्वरी देवी(75)पत्नी शेर सिंह अधिकारी,पूर्व प्रधानाध्यापक, निवासी बाराकोट का अपने भवन की पहली मंजिल से गिरने से आकस्मिक निधन हो गया है घटना से बारकोट में शोक छा गया है। घटना गुरुवार साम की है जानकारी के मुताबिक शेर सिंह अधिकारी आजकल अपने पुराने भवन की मरम्मत का कार्य करवा रहे थे, उनकी पत्नी ईश्वरी देवी सायंकाल 3:00 बजे निर्माणाधीन भवन मरम्मत कार्य देखने के उद्देश्य से गई, जहां पहली मंजिल पर बनाई गई अस्थायी पाड़ से अचानक जमीन पर गिर गई। घायल अवस्था में ईश्वरी देवी को परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय चंपावत ले गए जहां उपचार के दौरान सांय 07:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया उनके पुत्र जितेंद्र अधिकारी  ने उनको मुखाग्नि दी वही बुजुर्ग महिला की दुखद मृत्यु पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मां भगवती से प्रार्थना करते हुए मृतका की पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें