Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में चंपावत के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 1, 2025

राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में चंपावत के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जनपद चंपावत के लोहाघाट और बनबसा क्षेत्र के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया।जतिन जोशी, प्राची ओली और कृष्ण कांत ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दी।राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जतिन जोशी, प्राची ओली और कृष्ण कांत का चयन उत्तराखण्ड राज्य कराटे टीम 2026 के लिए किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनपद भर में हर्ष की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें