Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: चम्पावत:स्वाला मंदिर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचा परिवार घायलों के लिए पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल बने देवदूत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 13, 2024
स्वाला मंदिर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे एक ही परिवार के पांच लोग- घायलों के लिए पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल बने देवदूत पिथौरागढ़ - टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला मंदिर के पास कार का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग बाल बाल बच गए हैं। कार खेतीखान से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। बृहस्पतिवार को खेतीखान से रुद्रपुर की ओर जा रही कार संख्या uk04 वाई 4520 स्वाला मंदिर के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई। इसके बाद चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए कार को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बडा हादसा होने से टल गया। कार में एक ही परिवार के पांच लोगों सवार थे। इस हादसे में कुछ लोग को मामूली चोट आई हुई है। इस दौरान चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल इनके लिए देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को अपने वहान से टनकपुर पहुंचाया। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है। गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इधर वीआईपी ड्यूटी के दौरान मार्ग से गुजर रहे प्रभारी तहसीलदार शंकर सिंह बंग्याल ने घटना स्थल का मौका मुआवना किया। इस दौरान रमेश जोशी, विनोद बडेला सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें