Friday 6th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:2027 विधानसभा चुनाव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा भाजपा से करेंगे सशक्त दावेदारी।

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

: पाटी ब्लॉक के किसानों ने कृषि ऋण सब्सिडी में सौतेला व्यवहार करने का सरकार पर लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 14, 2023
  पाटी ब्लॉक के लधीया घाटी क्षेत्र के किसानों ने सरकार पर कृषि ऋण की सब्सिडी वितरण में सौतेला व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है किसानों ने कहा अन्य ब्लॉक में किसानों को कृषि ऋण में 40 से लेकर 60% तक की छूट दी गई है जबकि पाटी ब्लॉक के किसानों को बहुत कम छूट दी गई है तथा कई किसानों को तो बिल्कुल भी छूट नहीं मिली है किसानों ने कहा यह क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार व अन्याय है किसानों ने कहा एक तो लधीया घाटी क्षेत्र का किसान सूखे की मार झेल रहा है ऊपर से सरकार ने कृषि ऋण को साल में दो बार जमा करने का फरमान जारी कर दिया है जो कि पहले साल में एक बार जमा किया जाता था इस फरमान से किसानों की कमर टूट गई है जिस कारण किसानों में काफी आक्रोश है किसानों ने कहा किसान कृषि ऋण जमा करने में असमर्थ है सूखे के कारण किसानों की पूरी फसलें बर्बाद हो चुकी है किसानों ने सरकार से कृषि ऋण की सब्सिडी को अन्य ब्लॉकों के बराबर करने की मांग करी है साथ ही मांग पूरी ना होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है

जरूरी खबरें