Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: रात 11:37 पर बजा सेलफोन पर मौसम का अलर्ट।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 29 मई को स्टेशन बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

बाजपुर:ऊपर असली नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ़ इंडिया के नकली नोट दो शातिर गिरफ्तार

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक आए छोटे व्यापारियों के समर्थन में बैठे धरना स्थल पर।

व्यापारियों मे भारी आक्रोश।

टनकपुर। पूर्णागिरी मेले के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों को लेकर एनएचपीसी प्रबंधन द्वारा की जा रही टालमटोल के विरोध में आक्रोशित स्थानीय जनता एवं दुकानदारों ने आज शारदा बैराज के निकट क्रेशर रोड पर एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला प्रारंभ हो चुका है, इसके बावजूद दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।जिससे स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि जब से शारदा बैराज पुल का निर्माण हुआ है, तब से प्रत्येक मेला अवधि में उक्त स्थान पर अस्थायी दुकानें लगती आ रही हैं लेकिन इस बार अनावश्यक रोक और देरी से क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों में भारी रोष है।पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी शारदा बैराज किनारे सीआईएफ बैरियर के निकट आमरण अनशन पर बैठ गए। आंदोलन स्थल पर व्यापार मंडल टनकपुर के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर दुकानों को न लगने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आंदोलन का समर्थन किया।सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक पिछले लगभग दस दिनों से उक्त दुकानदारों की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं। आज पुतला दहन कार्यक्रम में भी वे दुकानदारों के साथ मौजूद रहे तथा शाम लगभग 6 बजे से आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर बैठकर अपना समर्थन व्यक्त किया। पाठक ने कहा यह छोटे व्यापारी वर्ष पर मां पूर्णागिरि मेले का इंतजार करते हैं। यह मेला उनकी आजीविका का मुख्य साधन है जिसके साथ एनएचपीसी प्रशासन के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है ।जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जरूरी खबरें