Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : केदारनाथ यात्रा मार्ग मे नहीं थम रही मारपीट, लगातार वायरल हो रहे वीडियो उठा रहे सवाल

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग मे नहीं थम रही मारपीट, लगातार वायरल हो रहे वीडियो उठा रहे सवाल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा चरम पर चल रही है अभी तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं पर यात्रा मार्ग मे मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो यात्रा व्यवस्थाओं पर कही न कही सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कहीं घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच लाठी डंडे चलते दिखाई दे रहा है तो कहीं श्रद्धालु आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने कुछ मामलों में कार्रवाई भी शुरू की है।चारधाम यात्रा के सबसे व्यस्त पड़ावों में शामिल केदारनाथ यात्रा मार्ग इन दिनों भारी भीड़ के दबाव से जूझ रहा है। इसी बीच मारपीट और विवादों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में घोड़ा-खच्चर संचालक आपस में लाठी-डंडों के साथ भिड़ते दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है और उनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई बार भारी भीड़, लंबा जाम और खराब मौसम के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रहा है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो व्यवस्था की चुनौतियों को भी उजागर कर रहे हैं।

जरूरी खबरें