Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: खाद्यान्न एवं नागरिक आपूर्ति सचिव ने लोहाघाट खाद्यान्न गोदाम का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 2, 2023
खाद्यान्न एवं नागरिक आपूर्ति सचिव ने लोहाघाट खाद्यान्न गोदाम का किया निरीक्षण अधिकारियों को राशन की गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश अपने चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव बृजेश कुमार संत ने लोहाघाट के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया खाद्य सचिव के द्वारा जनता को दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता को जांचा परखा और संतोष जताया वहीं सचिव ने खाद्यान्न गोदाम को जाने वाली सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए सड़क को जल्द ठीक करने के निर्देश एसडीएम लोहाघाट को दिए तथा मानसून काल को देखते हुए राशन भंडारण के निर्देश अधिकारियों को दिए खाद्य सचिव बृजेश कुमार संत ने कहा जनता को उच्च गुणवत्ता का राशन दिया जा रहा है तथा मानसून काल को देखते हुए राशन का पूरा भंडारण किया जा रहा है ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके आपदा या सड़क बंद होने की स्थिति में भी जनता को राशन की कमी ना हो सके उन्होंने कहा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं जनता को राशन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा राशन की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं वही सचिव के द्वारा जल्द चंपावत जिले में जिला पूर्ति अधिकारी की तैनाती करने का आश्वासन दिया गया इस दौरान अपर आयुक्त पीएस पांगती ,एसडीएम रिंकू बिष्ट,एफजीआई चंद्रकला , एफजीआई बाराकोट मनोज शाह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें