Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: गुमदेश क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वन टाइम मेंटेनेंस कार्य के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति करी प्रदान ग्रामीणों ने सीएम को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 3, 2023
जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की माँग कर रही क्षेत्रीय जनता की माँग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुमदेश क्ष्रेत्र की दो महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री सड़क योजना से लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित मोटर मार्गों के वन टाईम मेंटेनेस कार्य हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृती प्रदान कर दी है। जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने बताया बहुत जल्दी निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निम्न दोनों सड़कों में मरम्मत, और सड़क सुधार के जरूरी कार्य प्रारम्भ होंगे। 1-मडलक पांडे से सेलेपडू मोटर मार्ग का वन टाईम मेंटेनेंस कार्य--66.70 लाख 2-किमतोली- खतेडा मोटर मार्ग का वन टाईम मेंटेनेंस का कार्य-44.71 लाख दोनों कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक व क्षेत्रीय जनता ने आभार जताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें