Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक ने साजिशन वोटर लिस्ट से नाम काटने का लगाया गंभीर आरोप डीएम से करेंगे शिकायत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 30, 2025

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी वोटर लिस्ट में नाम न जुड़ने पर पंचायत चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी।भाजपा के चंपावत जिले के पूर्व जिला महामंत्री श्याम ढेक ने साजिश के तहत उनके गांव बुंदेला ढेक की वोटर लिस्ट से उनका नाम काटने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को मीडिया को दिए गए बयान में ढेक ने कहा पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। मे भी अपने क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जब मेने वोटर लिस्ट की जांच की तो वहां से अपना नाम कटा हुआ पाया। कहा संगणक के द्वारा उनका नाम बिना उनकी अनुमति से काट दिया है। ढेक ने कहा इस मामले में उनके द्वारा एसडीएम लोहाघाट ,वीडिओ व संगणक से वार्ता की। कहा संगणक का कहना है मे स्पॉट पर गया था पर उन्हें वहां नहीं पाकर उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है । ढेक ने आरोप लगाते हुए कहा किसी के इशारे पर संगणक के द्वारा उनका नाम जानबूझकर काटा गया है ।संगणक ने बिना उनसे संपर्क किए बगैर उनका नाम काटा ।कहा उन्होंने आज तक अपनी ग्राम सभा बुंदेला ढेक से हर चुनाव में मतदान किया है। संगणक ने किसी के इशारे पर उनके नाम को इस बार काट दिया ।उन्होंने संगणक पर कार्यवाही की मांग की है। कहा वह मामले को जिलाधिकारी चंपावत के पास रखेंगे अगर उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया तो वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कहा साजिश के तहत उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।उन्होंने कहा एक और सरकार लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरुक कर रही है दूसरे और साजिश के तहत नाम काटा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में ढेक ने गहरी नाराजगी जताई है।

जरूरी खबरें