Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उर्मिला सनावर के साथ एआई वीडियो वायरल होने पर गणेश गोदियाल ने एसपी सिटी को सौंपा शिकायती पत्र

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 28, 2025

उर्मिला सनोवर के साथ एआई वीडियो वायरल होने पर गणेश गोदियाल ने एसपी सिटी को सौंपा शिकायती पत्रअंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर इन दिनों प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में नई नई घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया में धाकड़ धामी पेज और वसूली अभियान मोर्चा नामक पेज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ए.आई के माध्यम से बनी दो वीडियो डाली गई है। जिसमें गणेश गोदियाल सुरेश राठौर की कथाकथित पत्नी उर्मिला सनावर के साथ बात कर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को उठाने के लिए कह रहे हैं और इसके बदले उर्मिला सनावर उनसे ज्वालापुर विधानसभा का टिकट मांग रही है। इसके अलावा इन पेजों पर राहुल गांधी और गणेश गोदियाल को ए.आई से मुस्लिम समर्थक दिखाया गया और उर्मिला सनावर की एक वीडियो डाली गई जिसमें उन्होंने फोन पर किसी से आपत्तिजनक भाषा में बात की।वहीं इसके खिलाफ गणेश गोदियाल ने देहरादून के एस.पी सिटी से मिलकर उन्हें इस मामले पर जांच कराने के लिए आग्रह किया है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इस मामले पर जांच होनी चाहिए और मेरे खिलाफ जारी किया गया यह अभियान भाजपा की बौखलाहट है। इस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि गणेश गोदियाल द्वारा तहरीर दी गई है और इस पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा ऐसा कोई भी काम नहीं करती है जिससे किसी व्यक्ति की छवि खराब हो लेकिन कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उन्होंने हमारे वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए हैं और हम स्वयं चाहते हैं कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जरूरी खबरें