Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: बाराकोट:महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ लड़ीधुरा महोत्सव का शानदार आगाज 

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 12, 2024
महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ लड़ीधुरा महोत्सव का शानदार आगाज चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव का शनिवार 12 अक्टूबर को क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा रामलीला मंच से लड़ीधुरा मंदिर तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया शनिवार सुबह क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित खिलानंद जोशी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई जिसके बाद लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी के दिशा निर्देश पर क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कुमाऊनी परिधानों में सजधज कर रामलीला मंच बराकोट से मां लड़ीधुरा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में कुमाऊं के प्रसिद्ध छोलिया दल भीमराम और पार्टी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया 6 दिनी महोत्सव में उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर व हिमाचल के सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा 17 अक्टूबर को मंदिर में विशाल मेंले का आयोजन होगा जिसमें बाराकोट और काकड़ गांव से मां भगवती की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है वहीं बाराकोट निवासी धन सिंह अधिकारी जो अपना व्यवसाय मुंबई में करते हैं उनके द्वारा लड़ीधूरा महोत्सव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसके अलावा लड़ीधूरा महोत्सव कमेटी द्वारा कलश यात्रा मे शामिल महिलाओं को पर्ची के माध्यम से प्रथम ,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया पुरस्कार में महिलाओं को रंगीली पिछोड़ी दी गई कमेटी के द्वारा बबीता जोशी पत्नी प्रकाश चंद्र जोशी को प्रथम, आशा जोशी को द्वितीय , तथा बबीता अधिकारी पत्नी मुकेश सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया इस मौके पर सतीश पांडे ,लोकमान सिंह ,नवीन जोशी, राजू अधिकारी ,नंदा वल्लभ बगोली, दुर्गेश जोशी ,किशोर जोशी ,शुभम नाथ ,रितेश वर्मा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ढेक का रहा

जरूरी खबरें