Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:धाकड़ के बाद अब धुरंधर कहलाएंगे मुख्यमंत्री धामी :राजनाथ सिंह

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

धाकड़ के बाद अब धुरंधर कहलाएंगे मुख्यमंत्री धामी :राजनाथ सिंह

धाकड़ के बाद अब धुरंधर बने धामी। रक्षा मंत्री राजनाथ ने की जमकर तारीफ।

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने धामी को “धाकड़” के बाद अब “धुरंधर धामी” कहकर संबोधित किया।रक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,“चुनाव के समय मैंने कहा था कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी जीत हासिल करेगी और ऐसा ही हुआ। मैंने पहले कहा था ‘हमारे धामी धाकड़ हैं’, लेकिन अब उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवों की भूमि बताते हुए कहा कि यह आस्था, संस्कृति और तप की भूमि है।

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उस समय पद पर थे जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। रक्षा मंत्री ने कहा धुरंधर धामी के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। रक्षा मंत्री सिंह ने ऐलान करते हुए कहा 2027 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।

जरूरी खबरें