Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:गैस की किल्लत के बीच शिवम ने खराब मोबिल ऑयल से जलने वाले स्टोव का किया निर्माण।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

गैस की किल्लत के बीच शिवम ने खराब मोबिल ऑयल जलने वाले स्टोव का किया निर्माण।

काफी कम कीमत पर बनेगा अब खाना

कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी है।देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी की किल्लत के बीच आम आदमी जहां परेशान है।वहीं हल्द्वानी के एक नौजवान शिवम का बनाया गया देसी जुगाड़ चर्चा का विषय बन गया है। शिवम ने वाहनों से निकलने वाले पुराने और बेकार पड़े मोबिल ऑयल से चलने वाला स्टोव बना दिया।अब यह स्टोब लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनता नजर आ रहा है। शिवम के स्टोव ने हर किसी को हैरान कर दिया है।जहां लोग इस्तेमाल के बाद मोबिल ऑयल को बेकार समझकर फेंक देते हैं ।वहीं इस युवक ने उसी तेल को बना दिया खाना पकाने का जरिया कम लागत में तैयार किया गया ये स्टोव,ना सिर्फ आसान है,बल्कि काफी किफायती भी है ।गांव-देहात से लेकर दूर-दराज के इलाकों तक लोग इस स्टोव को देखने और समझने के लिए यहां पहुंच रहे हैं हर कोई इस देसी इनोवेशन की तारीफ करता नजर आ रहा है।

वही शिवम ने बताया कि मात्र हजार से 12 सौ रुपए में उसने यह देसी स्टॉप तैयार किया है लेकिन आगे चलकर उसको ऑर्डर मिलेंगे तो वह इसको कमर्शियली भी बेचेगा ।जिससे उसका रोजगार का जरिया भी बढ़ेगा तो यहां पर शिवम इंडक्शन चूल्हे जो मार्केट में महंगे दामों में बिक रहे हैं उनको अपने स्टोव से टक्कर देता नजर आ रहा है। शिवम ने बताया केरोसिन ना मिलने से अब स्टोव का प्रचलन बंद हो गया है और डीजल भी काफी महंगा पड़ता है। तो उसने गाड़ियों से निकलने वाले बेकार मोबाइल से इस स्टोव का निर्माण किया है उन्होंने बताया यह काफी सस्ता पड़ता है।

जरूरी खबरें