Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जाना कार दुर्घटना के घायलों का हाल।।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जाना कार दुर्घटना के घायलों का हाल कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर हल्द्वानी मे सिंचाई नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना।इस हादसे में एक नवजात समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई थी जबकि नवजात बच्चे की माता रामा देवी पत्नी राकेश राठौर, शिशु के ताऊ और कार चालक घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल-चाल जाना । उन्होंने चिकित्सकों की टीम को घायलों को समुचित उपचार देने का निर्देश दिया। तथा इस दुखद घटना पर गहरा शोक कैबिनेट मंत्री के द्वारा जताया गया।

जरूरी खबरें