Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में पीएम आवास योजना के तहत कैंप शुरु

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में पीएम आवास योजना के तहत कैंप शुरु

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 30 हेक्टेयर भूमि में 4300 से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप आज़ से लगने शुरु हो गये हैं, हल्द्वानी वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में पीएम आवास योजना के लिए क्षेत्र में आज़ कैंप लगने शुरु हो गए हैं। प्रशासन ने रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में छह जगहों पर कैंप लगाकर प्रभावित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया शुरू की है ।जिसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में अप्रैल माह में प्रेषित की जाएगी।बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है भारी बारिश के वावजूद रेलवे स्टेशन पर लगे कैंप में आवेदकों की भारी भीड़ रही।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने प्रभावितो के लिये पीएम आवास योजना के लिये कैंप लगाने के निर्देश दिये। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 6 स्थानों में 20 मार्च से 31 मार्च तक शिविर लगने शुरू हो गये है, इन 6 कैंप वाले स्थानों से अधिक से अधिक परिवारों तक प्रशासन पहुंच पाए और यह कोशिश की जा रही है कि कोई भी परिवार न छूटे और उन्हें इन पुनर्वास कैंपों के बारे में जागरूक किया जाय जिसके लिए प्रशासन के द्वारा इलाके में रिक्शे से अनाउंस भी कराया जा रहा है ।वही ईद के त्यौहार के मदेनज़र कल कैम्प को बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं । हल्द्वानी में आज प्रशासन के द्वारा रेलवे स्टेशन हल्द्वानी/अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर/राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा/राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा/राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा/ मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा मैं कैंप पर लगाया गया।

जरूरी खबरें