Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

लोहाघाट:राज्य आपदा मोचन निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

बाराकोट की 108 एंबुलेंस पिछले कई दिनों से खराब जनता परेशान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार:पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ एक बार फिर विवादों में। कथित पत्नी उर्मिला ने लगाए गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ एक बार फिर विवादों में। कथित पत्नी उर्मिला ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की दी धमकी।

पूर्व विधायक राठौर को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है भाजपा।हरिद्वार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ पर उनकी कथित पत्नी उर्मिला सेनोवर ने दोबारा गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार साल से उनका शोषण हो रहा है और झूठे मुकदमों में फँसाने की साज़िश रची जा रही है।वायरल वीडियो में उर्मिला ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर चार दिन के भीतर कार्रवाई न हुई तो वह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। उर्मिला का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रिश्ते का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ रखा और बाद में मानसिक, शारीरिक शोषण और सामाजिक प्रताड़ना दी। उन्होंने पुलिस से सुरेश राठौड़ की गिरफ्तारी की मांग भी की है। उर्मिला और सुरेश राठौड़ के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें उर्मिला ने खुद को राठौड़ की पत्नी बताया था। विवाद बढ़ने पर भाजपा ने सुरेश राठौड़ को पार्टी से बाहर कर दिया था। हाल ही में सुरेश राठौड़ ने बयान दिया था कि उनकी एक ही पत्नी है रविंद्र कौर, और किसी अन्य महिला से उनका कोई वैवाहिक संबंध नहीं है। लेकिन इस बयान के तुरंत बाद उर्मिला का नया वीडियो आ गया, जिसने एक बार फिर सियासत में नई बहस छेड़ दी है। उर्मिला सेनोवर के आरोपों पर अब पुलिस जांच की मांग उठ रही है। वहीं भाजपा नेतृत्व इस विवाद पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। अब नज़र इस बात पर है कि मामला कानूनी बवाल बनता है या राजनीतिक भूचाल यहीं रुकता है।

जरूरी खबरें