Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : हरिद्वार :गृहमंत्री के दौरे के बीच सुमननगर में सनसनीखेज लूट, पुलिस पर सवाल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 21, 2026

हरिद्वार :गृहमंत्री के दौरे के बीच सुमननगर में सनसनीखेज लूट, पुलिस पर सवालहरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत सुमननगर में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। देर रात हथियारों से लैस बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और तमंचा व चाकू के बल पर पूरे परिवार को आतंकित कर लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।पीड़ित अनिल कुमार निवासी सुमननगर, सलमपुर मदद के अनुसार बदमाशों ने करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 88 हजार रुपये की नकदी लूटी। बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार दहशत में है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल सहित आला अधिकारियों द्वारा लगातार मुस्तैदी के निर्देश दिए जाने के बावजूद इस लूट की घटना ने सुमननगर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जरूरी खबरें