Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट:हरियाणा से लापता युवती को हरियाणा पुलिस ने लोहाघाट जीजीआईसी की शिक्षिका के घर से किया बरामद दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी 

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 17, 2023
हरियाणा से लापता युवती को हरियाणा पुलिस ने लोहाघाट जीजीआईसी की शिक्षिका के घर से किया बरामद दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हरियाणा के भिवानी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय लापता युवती को शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने लोहाघाट पुलिस की मदद से जीजीआईसी लोहाघाट की एक शिक्षिका के घर से बरामद किया है हरियाणा पुलिस के मुताबिक युवती अपने घर से भाग कर लोहाघाट पहुंच गई और पिछले चार-पांच दिन से शिक्षिका के साथ उसके घर पर रह रही थी युवती के पिता के द्वारा हरियाणा पुलिस में अपनी बेटी के लापता होने की तहरीर दी गई थी हरियाणा पुलिस युवती की लोकेशन ट्रेस कर लोहाघाट पहुंची और लोहाघाट पुलिस की मदद से युवती को शिक्षिका के घर से सकुशल बरामद किया जानकारी के मुताबिक युवती और शिक्षिका एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी काफी देर तक पुलिस व युवती के पिता के द्वारा दोनों को समझाया गया तब जाकर बड़ी मुश्किल से युवती अपने घर जाने को तैयार हुई जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली हरियाणा पुलिस युवती को लेकर चली गई जानकारी के मुताबिक युवती और शिक्षिका की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और युवती के घर वाले युवती की शादी करना चाह रहे थे लेकिन युवती शादी नहीं करना चाहती थी और शिक्षिका के साथ रहना चाहती थी जिस कारण वह घर से भाग कर शिक्षिका के पास पहुंच गई तथा दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का मन बना लिया था वही इस घटना से लोहाघाट में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है

विज्ञापन

जरूरी खबरें