Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: चंपावत:संदर्का गांव में विशाल भंडारे के साथ होली का हुआ समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 17, 2025
संदर्का गांव में विशाल भंडारे के साथ होली का हुआ समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभा। चंपावत। जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के संदर्का गांव में विशाल भंडारे के साथ होली का समापन हो गया है। इस दौरान लोगों ने वेदांती होली का गायन किया। टीके की होली के बाद इस वर्ष की होली का समापन हो गया है। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।होली महोत्सव कमेटी अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि इस बार की होली में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। और टीके की होली के साथ ही होली का समापन किया गया। इस दौरान वेदांती होली का गायन किया गया। जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों और युवा वर्ग के साथ बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। चार दिनों तक चली खड़ी होली में वेदांती होली का गायन किया गया। जिसमें महाभारत एवं रामायण पर आधारित विभिन्न होलियों का गायन हुआ। जिसमें होलियारों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा करते हुए देर रात तक होली का गायन किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार की होली काफी यादगार रही। समापन के अवसर पर विशाल भंडारी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रतिभा करते हुए इस वर्ष की होली समापन के अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आय भव्य का ब्यौरा रखा गया। इस दौरान खुशाल दत्त भट्ट, उदय राम भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, भुवन भट्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, अमित भट्ट, खिलानंद भट्ट, कृष्णा नंद, जगदीश भट्ट, तुसली दत्त, रमेश चंद्र, प्रेम बल्लभ भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट, नारायण दत्त भट्ट, कीर्ति बल्लभ भट्ट, निकेश भट्ट, चंद्रमणि भट्ट सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।  

जरूरी खबरें