Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी में देर रात हुआ होलिका दहन।बड़ी संख्या में पहुँचे लोग ,कल मनायी जायेगी रंग भरी होली

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 14, 2025
लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी में देर रात हुआ होलिका दहन।बड़ी संख्या में पहुँचे लोग ,कल मनायी जायेगी रंग भरी होली जनपद चम्पावत के लोहाघाट अंतर्गत ग्राम पाटन पाटनी में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक एवं रंगों के त्योहार होली में गुरुवार देर उत्साहपूर्वक होलिका दहन किया गया जिसमे सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय शशांक पाण्डेय ने बताया कि दिन भरभद्रा होने के कारण इस बार देर रात्रि 11:30 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। उन्होंने बताया कि गाँव के विभिन्न होल्यारों के समूह कालशन मंदिर के समीप निर्धारित फाग स्थल में गाजे बाजे के साथ नाचते झूमते हुए एकत्रित हुए जिसके बाद पूजा अर्चना शुरू हुई। लकड़ियों एवं डंडों से होलिका बनायी गई एवं पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही रात से ही अबीर-गुलाल उड़ना शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर रंगों के पर्व होली की बधाईयां दी। शशांक पाण्डेय ने बताया कि देर रात होने के बावजूद भी लोगों में उत्साह की कमी नहीं देखी गई। लोग बढ़ चढ़कर होलिका दहन में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रंग भरी होली जिसको छलडी कहते हैं वह स्थानीय पंचांग अनुसार 15 मार्च को मनायी जायेगी। वही लोगो ने कहा कि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल होली या दीपावली में कुछ सालो से तिथियाँ को लेकर भ्रम चिंता की बात है। लोगों ने बताया एक देश में एक दिन आगे पीछे त्योहार बनाना उनके गले नहीं उतर रहा है। कई भागों में आज छलडी मनायी जायेगी तो कुमाऊँ के कई भागों में कल होली मनाई जाएगी।लोगो ने एक देश एक पंचांग अनुसार आधारित त्योहार बनाने की वकालत ली।कालशन मंदिर फाग़ स्थल होलिका दहन कार्यक्रम में पहले जत्थे में शामिल होल्यारो में शेखरानंद पाटनी, कमल कुलेठा, हेम पाटनी, हरीश पाटनी, तरुण पाटनी, विनीत पाटनी, संजय पाटनी, मृगेश पाटनी, कैलाश पाटनी, मनमोहन पाटनी, पंकज पाटनी, अमित पाटनी, उमेश पाटनी, समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे । वही गाजे बाजे एवं होली गीतों के साथ फाग स्थल होलिका दहन कार्यक्रम में दूसरे जत्थे में शामिल होल्यारो में केशव दत्त पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, नवल पाण्डेय, अमित पाण्डेय, पंचदेव पाण्डेय, दीपेश पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, प्रकाश पांडेय,हेम चन्द्र पाण्डेय,योगेश पांडेय,संजय पांडेय, रजत पांडेय, निर्मल पाण्डेय,तन्मय पाण्डेय, समेत कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें